Acer ने भारतीय मार्किट में Connect M4 5G Mobile Wi-Fi हॉटस्पॉट पेश किया है | यह गैजेट तेज नेटवर्क स्पीड और आसान इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है | इसका लुक काफी हद तक एक मिनी स्मार्टफोन जैसा लगता है , क्योकि इसमें टचस्क्रीन दी गयी है | कॉम्पैक्ट साइज होने की वजह से इसे कही भी आसानी से ले जाया जा सकता है
Acer Connect M4 5G Mobile Wi-Fi Hotspot :
Acer ने भारतीय बाजार में अपना नया Connect M4 5G Mobile Wi-Fi Hotspot पेश किया है इसे खास तौर पर हाई – स्पीड इंटरनेट और आसान पोर्टेबिलिटी को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है देखने में यह किसी छोटे समर्टफोन जैसा लगता है , क्योकि इसमें टच डिस्प्ले दिया गया है और इसका डिजाइन काफी कॉम्पैक्ट है | हालंकि यह फ़ोन नहीं , बल्कि पॉकेट साइज Wi-Fi राऊटर है |
यह डिवाइस उन लोगो के लिए बेहतर विकल्प है जो यात्रा के दुआरण भी बिना बाधा के इंटरनेट कनेक्शन चाहते है | कंपनी का कहना है की इसमें 5G नेटवर्क की स्पीड Wi-Fi 6 ड्यूल – बैंड स्पोर्ट और ट्राई -SIM फ्लेक्सिबिलिटी जैसे फीचर्स उपलब्ध है | आगे इसके प्रमुख फीचर्स पर नजर डालते है |

Acer Connect M4 : खास फीचर्स की पूरी लिस्ट :
- Acer Connect M4 एक साथ 16 डिवाइस तक कनेक्ट करने की छमता रखता है | इसमें ट्राई – SIM सेटअप दिया गया है , जो Nano सिम, eSIM और vSIM स्पोर्ट करता है कंपनी का कहना है की डिवाइस 135 से जायदा देशो में काम करता है और खासतौर पर यात्रियों , फ्रीलांसरों और रमोट वर्क करने वालो के लिए उपयोगी हो सकता है | इसमें SIMO SignalScan टेक्नोलॉजी दी गयी है , जो ऑटोमैटिकली सबसे मजबूत नेटवर्क को पकड़कर उसी पर सिफ़्त हो जाती है
- यह डिवाइस IP68 रेटिंग के साथ आता है , यानि यह धूल और पानी से सुरछित है इसका वजन 300 ग्राम से काम है और कॉम्पैक्ट साइज (140 x 86 x 19mm) इसे पॉकेट , बैग या वर्कस्टेशन में आसानी से फिट कर देता है इसमें 2.4 इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले भी दिया गया है , जिससे कण्ट्रोल और यूज करना बेहद आसान हो जाता है
- पावर बैकअप की बात करे तो इसमें 8,000mAh की बैटरी मौजूद है , जो करीब 28 घंटे का लगातार इस्तेमाल प्रदान करती है | साथ ही , इसमें USB-C फ़ास्ट चार्जिंग पोर्ट दिया गया है , जिससे यह पावर बैंक की तरह भी काम कर सकता है
- परफॉर्मेंस के लिए इसमें Media Tek ओक्टा – कोर प्रोसेसर (2 Cortex-A78 हाई – परफॉर्मेंस कोर 2.6GHz पर और 6 Cortex- A55 पावर – एफिसिएंट कोर 2.0GHz पर ) मौजूद है इसके साथ 3GB LPDDR44X RAM और 8GB eMMC स्टोरेज दी गयी है ग्राफिक्स के लिए ARM G68 MC4 ग्पु दिया गया है , जिससे यह डिवाइस स्मूद परफॉर्मेंस देता है
- सेक्युर्टी फीचर्स में WPA3 एनक्रिप्सन , फायरवाल प्रोटेक्शन , SIM लॉक , बिल्ट – इन VPN और ऑटोमैटिक अपडेट्स शामिल है |
…….समापन…….