Trend Alert

विदेश मंत्री सुब्रमण्यम ने सयुक्त राष्ट्र में विकासशील देशो के साथ सहयोग बढ़ाने की बात कही

विदेश मंत्री सुब्रमण्यम ने सयुक्त राष्ट्र में विकासशील देशो के साथ सहयोग बढ़ाने की बात कही
विदेश मंत्री सुब्रमण्यम ने सयुक्त राष्ट्र में विकासशील देशो के साथ सहयोग बढ़ाने की बात कही

 

विदेश मंत्री डॉ। सुब्रमण्यम जयशंकर ने 80 वे सयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के अवसर पर आज न्यूयार्क में ग्लोबल साउथ देशो की उछ्स्स्त्रीय बैठक की मेजबानी की | इस बैठक में उन्होंने विकाशील और अलप विकसित देशो के बिच साझेदारी , सहयोग और सामूहिक परामर्श को बढ़ावा देने की जरुरत पर जोर दिया | डॉ जयशंकर ने कहा की मौजूदा मंचो का प्रभावी उपयोग करके ग्लोबल साउथ देशो के बिच एकजुटता और रणनीतिक सवाद को और मजबूत किया जा सकता है | साथ ही उन्होंने सयुक्त राष्ट्र और बहुपक्षीय ढांचे में सुधारो के सुझाव भी दिए , ताकि वैश्विक शासन अधिक पारदर्शी , समावेशी और असरदार बन सके

इस मौके पर डॉ जयशंकर ने शोशल मिडिया पोस्ट में साझा किया की उन्होंने सिंगापूर के विदेश मंत्री विबियन बालकृष्ण , सेट लुसिया के विदेश मंतीर अल्वा बैश्टिसट और सोमलिया के विदेश मंत्री आब्दीसलाम अली से भी बातचीत की इन बैठकों में क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचार – विमर्श किया गया और आपसी सहयोग बढ़ाने के मार्गो पर चर्चा हुयी |

इसके अलावा , डॉ जयशंकर ने नीदरलैंड के विदेश मंत्री डेविड वैन विल से मुलाक़ात की | इस दौरान दोनों नेताओ ने यूरोप की रणनीतिक स्थिति , वैश्विक सुरक्षा मुद्दों और भारत के दृष्टिकोण पर गहन चर्चा की | उन्होंने भारत और नीदरलैंड्स के बिच मजबूत सहयोग, स्थायी विकास लश्यो की दिशा में साझेदारी और अंतराष्टीय बहुपाचिय मंचो में सक्रिय भूमिका को भी रेखांकित किया

इस बैठक और द्विपक्षीय चर्चा के माध्यम से भारत ने वैश्विक स्टार पर सकारात्मक और सतुलित कूटनीतिक दृटिकोण को और मजबूती प्रदान करने का प्रयास किया

विदेश मंत्री डॉ सुब्रमण्यम जयशंकर ने डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन के साथ मुलाकात के दौरान दोनों देशो के बिच द्विपक्षीय सम्बन्धो , रणनीतिक साझेदारी और डेनमार्क की अध्यक्षता में भारत – यूरोपीय संघ सहयोग पर गहन विचार – विमर्श किया | इस बैठक में आर्थिक सहयोग , वैश्विक चुनौतियों और बहुपक्षीय मंचो में आपसी सहयोग को बढ़ाने के अवसरों पर भी चर्चा हुई

इसेक अलावा , डॉ जयशंकर ने मारीशस , मालदीव , श्रीलंका और लेसोथो के विदेश मंत्रियो के साथ भी द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर सवाद किया | इन बैठकों का उद्देश्य न केवल देशो के बिच मजबूत कूटनीतिक और आर्थिक सम्बन्ध स्थापित करना था , बल्कि क्षेत्रीय स्थिरता और विकास में सहयोग के नए मार्ग तैयार करना भी था |

 

………समापन………

Author

  • नमस्कार दोस्तों मेरा नाम अनिल कुमार है मै एक पैशनेट कंटेंट राइटर और न्यूज़ ब्लॉगर हु जो ट्रेंडिंग खबरों और ऑटोमोबाइल अपडेट्स पर लिखना पसंद करत हु | इनका मकसद है पाठकों तक सही और आसान भाषा में जानकारी पहुँचाना

Exit mobile version